कटरीना-विक्की : विक्की कौशल की महिला फैंस पर कैसा होता है कटरीना का रिएक्शन ? एक्टर ने किया खुलासा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की जोड़ी बी-टाउन की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साल 2021 दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अपने काम के साथ-साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। विक्की कौशल अक्सर अपनी पत्नी कटरीना को लेकर बातचीत करते हुए नजर आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कटरीना वह बेटी हैं जिन्हें उनके माता-पिता हमेशा से चाहते थे।

एक्टर विक्की कौशल ने एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि कटरीना कैफ से शादी करने के बाद उनमें कोई खास बदलाव नहीं आया, लेकिन उनकी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है। उन्होंने बताया, ‘जीवन में एक अलग सा सुकून है। मेरे माता-पिता हमेशा कहते हैं कि हमें हमेशा से एक बेटी चाहिए थी और हमें वह बेटी मिल गई है। इसीलिए हां यह मेरे लिए बेहद ही खूबसूरत एहसास है।’

आपको बता दें कि विक्की कौशल के काफी लोग फैन हैं। कटरीना को इससे कोई समस्या नहीं है कि विक्की को कितनी लड़कियां पसंद करती हैं अपने प्यार का इजहार करती हैं। कटरीना को यह देखकर अच्छा लगता है कि उन्हें इतने लोग प्यार करते हैं और वह चाहती हैं लोगों का यह प्यार ऐसे ही बढ़ता रहे। विक्की ने कहा, ‘कटरीना चाहती हैं कि यह प्यार ऐसे ही बढ़े। बता दे, अपने रिश्ते को सालों तक मीडिया से छुपाए रखने के बाद दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने अपनी शादी के तीन दिनों को अपने जीवन के सबसे खुशी का दिन बताया।

वहीं, प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं। यह फिल्म 22 सितबंर को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ भी है।

यह भी पढ़े : अमिताभ बच्चन : जनगणना फॉर्म भरते वक्त अपनी जाति की जगह यह लिखते हैं अभिनेता, KBC में बताया वजह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button