लखनऊ : अवैध मिट्टी का खनन करके बनाए एक गहरे तालाब में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत, एक की तलाश जारी

लखनऊ के मोहनलालगंज के भाटन खेड़ा में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध मिट्टी का खनन कर बनाए गए गहरे तालाब मे डूबकर दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। बीते दिन बुधवार को गाय चराने निकले दोनों चचेरे भाई मोहन का पुत्र अरबेश और रमेश का पुत्र सनुज घर वापस नहीं लौटे। उन दोनों भाइयों के गहरा वापस ना आने पर परिवार के लोग तलाश करते रहे।

आज 14 सितंबर यानी की बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने गांव से दूर तालाब में एक शव देखा जिसे लोगों ने बाहर निकाला जबकि दूसरे शव की तलाश लोग कर रहे हैं। इस घटना पर ना कोई पुलिस व तहसील के अधिकारी पहुचे न ही SDRF की टीम ही पहुची, लापरवाही के चलते लोगो मे आक्रोश बना हुआ है और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : मॉक ड्रिल : विधान भवन के ऊपर हेलीकॉप्टर से उतरे कमांडो, आतंकी हमले को किया बेअसर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button