यूपी कैबिनेट : पुलिस में तैनात आरक्षी को मिलेगा अब 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता, बुंदेलखंड में बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एवं मुख्य आरक्षी को 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाएगा। आज 12 सितम्बर यानी की मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें, कि पहले आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी को 200 रुपये साइकिल भत्ता दिया जाता था, जिसे मोटरसाइकिल भत्ते में बदलकर 500 रुपये हर महीने की धनराशि देने की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे राज्य सरकार पर अब लगभग 6.78 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार आने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। हुई इस बैठक में बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के आयोजन का निर्णय भी किया गया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि वित्त विभाग के साल 2018 के शासनादेश के अनुसार प्रदेश के सभी विभागों के साइकिल भत्ता के लिए कर्मियों के लिए 200 रुपये की धनराशि का प्राविधान किया गया था। बाकी अन्य राजकीय विभागों के अंतर्गत कर्मियों, जिन्हें साइकिल भत्ता अनुमन्य है उन्हें पुलिस विभाग के आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी के पृथक कार्यदायित्व को देखते हुए उन्हें केवल थोड़े से वक़्त में घटनास्थल, अलग-अलग जगहों पर आवशयक ड्यूटी करने के लिए शीघ्र पहुंचना होता है, जो आज की परिस्थिति में साइकिल से संभव नहीं हो सकता है।

बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी:

  • इस बैठक में बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के आयोनज में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 33 राजस्व गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। इसका निर्माण लगभग 14,000 एकड़ भूमि पर किया जाएगा जिसमें से करीब 8,000 एकड़ भूमि ग्राम समाज की है। प्राधिकरण का निर्माण झांसी ग्वालियर मार्ग पर किया जाएगा।
  • अयोध्या में टूरिस्ट फैसिलेशन सेंटर के लिए दी मंजूरी।
  • धान खरीद नीति को दी मंजूरी।
  • आकांक्षी विकास खण्ड की तर्ज पर 100 नगर निकाय में आकांक्षी नगर निकाय योजना लागू की जाएगी। इन नगर निकायों को साल 2026 तक पूरा विकसित किया जाएगा। इसके बाद 100 निकायों का चयन होगा। इसके अंतर्गत लगभग 32 मानकों पर कार्य शुरू किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए 100 सीएम फैलो नियुक्त किए जाएंगे।
  • योजना के अंतर्गत 20,000 से 1 लाख आबादी वाले निकाय को चुना गया है।
  • पुलिस के आरक्षी और हेड कांस्टेबल का साइकिल भत्ता 200 से बढाकर अब 500 रुपये कर दिया गया है।
  • संभल, औरैया में पुलिस लाइन का निर्माण किया जायेगा।
  • पुलिस लाइन में शहीद स्मारक, म्यूजियम व ट्रैफिक पार्क को विकसित किया जाएगा।
  • वीरांगना उधादेवी बटालियन का आयोजन होगा। लगभग 351 करोड़ का बजट की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े : नितिन गडकरी : डीजल कारों पर लग सकता है 10 फीसदी प्रदूषण टैक्स, हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा गलत प्रभाव

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button