शर्मसार घटना : कानपुर में एक मां ने अपने नवजात को जिंदा जमीन में दबाया, रोने की आवाज सुनकर एक जोड़े ने बच्चे को बचाया

कानपुर के देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है। यहां एक मां ने प्राथमिक विद्यालय के पास एक बगीचे में अपने जिंदा नवजात बच्चे को मिट्टी में दबा दिया। उधर से गुजर रहे जोड़े ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकार उसे बाहर निकाला।

इसके बाद एम्बुलेंस से CHC ले गए। जानकारी के मुताबिक, अब बच्चा स्वस्थ है। पुलंदर गांव निवासी राजेश ने बताया कि वह दिन शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी नीलम के साथ काम करके खेत से घर लौट रहा था। उस दौरान प्राथमिक विद्यालय वाले पास बगीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, लेकिन वहां कोई दिखा नहीं। जब बगीचे की तरफ आगे बढ़े तो एक जगह खोदी गई मिट्टी से बच्चे की आवाज आती सुनाई दी। और पास जाने पर बच्चे का हाथ भी दिखा। इसके बाद बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाला। CHC के डॉ. विकास कुमार ने बच्चे के इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया। कहा कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन लगाई गई है।

प्रोबेशन विभाग को दी गई ये जानकारी
जानकारी के मुताबिक, बच्चे का जन्म 7 से 8 घंटे पहले हुआ था। उधर बच्चे के मिलने से राजेश बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, भगवान ने एक बेटा भी दे दिया। डॉ. विकास कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली भोगनीपुर और थाना मूसानगर को इस घटना की जानकारी देने के साथ प्रोबेशन विभाग को भी सूचना दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button