
विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर मां यमुना की पूजा की। बता दे, सीएम धामी जब वहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सीएम धामी ने हरिपुर में स्थित घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया। मां यमुना की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

बीते दिन 6 सितम्बर यानी की गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना की आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम धामी कालसी में स्थित रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करने के लिए रवाना हुए।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...



