अयोध्या : सीएम योगी कल जायेंगे दिल्ली, श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 5 सितम्बर यानी की मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा उनसे विभिन्न योजनाओं पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अटल आवासीय विद्यालयों के उद्द्घाटन के लिए भी वह प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध कर सकते हैं। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। भूतल का कार्य लगभग पूरा होने वाला है।

अयोध्या (रामजन्मभूमि) में चल रहे मंदिर निर्माण के साथ ही अब प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 15 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा। 21 से 23 जनवरी के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अयोध्या में इस साल के आखिरी महीने दिसंबर से ही राममय बनाने की योजना बनाई जा रही है। रामनगरी लगभग दो महीने तक उत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके बाद फरवरी तक रामलला के दर्शन करने वाले हर एक भक्त को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और भक्त को प्रसाद मिल सके।

यह भी पढ़े : घोसी उप-चुनाव : घोसी विधानसभा उप-चुनाव में सपा-भाजपा के बीच बड़ा मुकाबला, जानें इस सीट का पूरा इतिहास और जातीय समीकरण

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button