उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया पुरस्कार

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कुल 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन IRTD सभागार में किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नई पहचान दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से आते थे, लेकिन अपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। सभी खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को सरकार पहले से ही इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : बहन से छेड़खानी होने पर भाई की पीट-पीटकर हत्या, घेरकर किया था हमला

यह भी पढ़े : क्या आमिर खान फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार हैं ? फिल्म की रिलीज डेट तय, अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button