फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में साथ नजर आएंगे सनी सिंह-कृति खरबंदा, हो सकती है कॉमेडी फिल्म, मोशन पोस्टर जारी

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2‘ से दर्शकों के दिल में अपनी ख़ास जगह बनाने वाले अभिनेता सनी सिंह जल्द ही फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में अपने नए अंदाज में दिखेंगे । इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति खरबंदा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे। बता दें कि आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। खबर सामने आ रही है कि ‘रिस्की रोमियो’ एक कॉमेडी फिल्म होगी।

कृति खरबंदा ने शेयर किया ये पोस्ट
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म के पोस्टर से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक न्यू ऐज जॉनर एपिक कॉमेडी फिल्म हो सकती है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया के पोस्ट में लिखती हैं कि ‘आप सभी के साथ अपनी नई फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है’। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अबीर सेन गुप्ता कर रहे हैं।

बढ़ रहा यूजर्स का उत्साह
गौरतलब है कि फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में अभिनेता सनी सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलो में जगह बना ली है। वहीं कृति खरबंदा ‘राज रिबूट, पागलपंती, हाउसफुल 4 और शादी में जरूर आना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ के फर्स्ट लुक पर यूजर्स अपनी प्रतक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ढंग की कॉमेडी फिल्म देखने को मिलने वाली है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।’

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : बहन से छेड़खानी होने पर भाई की पीट-पीटकर हत्या, घेरकर किया था हमला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button