ज्योति मौर्या केस में हुई नई एंट्री, इस एंट्री से अब मुश्किल में पड़ा आलोक सहित उनका परिवार

बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच विवाद दिन पर दिन बढ़ते चला जा रहा है। अब ज्योति मौर्या की जेठानी की विवाद में नई एंट्री हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा मौर्या ने आलोक के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शुभ्रा ने सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल ज्योति और आलोक की शादी के कार्ड को सत्य बताया है, जिसमें आलोक को ग्राम विकास अधिकारी लिखा गया था।

शुभ्रा ने लगाए गंभीर आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, शुभ्रा ने अपने ही पति विनोद के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में ज्योति मौर्या ने आलोक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा, प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या ने भी ज्योति मौर्या के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, ज्योति मौर्या का अफेयर गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट, मनीष दुबे के साथ चल रहा है। इस मामले में पहले ही कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप्स वायरल हो चुके हैं।

ज्योति मौर्या कराएंगी कानूनी कार्रवाई
इस बीच, पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी आलोक मौर्या द्वारा दिए गए डायरी के पन्नों की वसूली लिस्ट के बारे में लोकायुक्त से शिकायत की है। इसी के साथ आपको बता दे, ज्योति मौर्या इन विवादों के बावजूद भी अपनी नौकरी कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह कानूनी कार्रवाई कराएंगी उन लोगों के खिलाफ जो उनकी जिंदगी पर हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : अब सीमा हैदर शक के घेरे में, बार-बार अपने बयान में कर रहीं बदलाव, आखिर कौन है ये सीमा हैदर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button