पीएम मोदी का आज राजस्थान और तेलंगाना दौरा, राजस्थान में 2,500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना दौरे पर होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, इस रैली में बीकानेर और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोगों की शामिल होने का पूरा अनुमान है। ।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल जिले में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रमों से पहले मोदी जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दे, इस साल चुनावी राज्य तेलंगाना में यह पीएम मोदी की तीसरी यात्रा होने वाली है और इससे पहले प्रधानमंत्री जनवरी और अप्रैल महीने में तेलंगाना का दौरा कर चुके हैं।

आगे आपको बताते चले, पीएम मोदी तेलंगाना में तकरीबन 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लागत से तैयार होने वाली रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री की वारंगल में होने वाली जनसभा को लेकर तेलंगाना की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। जानकारी के मुताबिक, वारंगल में तकरीबन 3500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़े : पीएम की तेलंगाना यात्रा आज, 3500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, जानिए कितनी है परियोजना की लागत ?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button