कंगना ने किया ट्विट ‘बोलीं आज हमारे घर बेटी आई है, आर्शीवद दें…’

कंगना रनौत के घर पर शादी का जश्न चल रहा है। उनका पूरा परिवार शादी की रस्मों को खूब मजा कर रहा है। जल्द ही कंगना ने हल्दी के वीडियो पोस्ट की थी। कंगना ने बुधवार को फिर एक पोस्ट की और कहा कि आज हमारे घर बेटी आई है उसको आर्शीवाद दें।

कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा। उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया। आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा। कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं’ ।

कंगना रनौत

Related Articles

Back to top button