कर्नाटक इलेक्शन में कांग्रेस की जीत पर कमल हासन ने ऐसे किया रिएक्ट, राहुल गांधी को भेजा ये खास मैसेज

कांग्रेस ने कर्नाटक में शनिवार को पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। मल्लिकार्जन खड़गे के नेतृत्व वाली पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है।

कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने रिएक्ट किया है । हासन ने ट्विटर पर कहा, “श्री @RahulGandhi जी, इस महत्वपूर्ण जीत के लिए हार्दिक बधाई ! गांधी जी की तरह, आपने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने दिखाया कि आप अपने प्यार और विनम्रता के साथ बड़ी ताकतों को हिला सकते हैं।” आपके भरोसे और विज़न ने ताजी हवा की सांस ली है । आपके ऊपर कर्नाटक के लोगों ने भरोसा जताया है।”

Related Articles

Back to top button