“पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बनेगी जेवर विधानसभा की नगर पंचायत रबूपुरा”: मुख्यमंत्री योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर विधानसभा की नगर पंचायत रबूपुरा से निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष और सभी सभासदों से जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ लखनऊ लोकभवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष शशांक सिंह के साथ सभी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि ” निकाय चुनाव में नगर पंचायत रबूपुरा और आपने पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। नगर पंचायत रबूपुरा को मॉडल बनाने के लिए सीएसआर फंड के माध्यम से विकास कार्य कराए जाएंगे। आज आपकी नगर पंचायत रबूपुरा के पास ही एशिया का सबसे बड़ा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क व फिल्म सिटी जैसी अतिमहत्वपूर्ण योजनाएं पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश 06 वर्ष पूर्व अपराध के नाम से विख्यात था और आज प्रदेश विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है।”

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “यह सब आपके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हो रहे विकास के कारण ही संभव हो पाया है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम है।”

यह भी पढ़ें:PM मोदी ने बताई मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या थीं दो इच्छाएं? बोले- ‘मैं आजीवन विद्यार्थी हूं’

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह व नगर पंचायत रबूपुरा के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष शशांक सिंह व नीरज गोयल ने कस्बा जेवर में मोहम्मद आजम खान के द्वारा हाथ से तैयार की दरी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष शशांक सिंह तथा सभासद संजू, रोहित सिंघल, धीरज शर्मा, प्रेम कुमार, कुलदीप शर्मा, राकेश मीणा, पूजा देवी, शारदा देवी, शहनाज, पूनम तोमर, अनु तायल, साबिया भी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button