बाप के बाद अब बेटे ने उगला जहर, मल्लिकार्जुन खरगे के सुपुत्र ने पीएम मोदी को बताया नालायक बेटा

मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही प्रधानमंत्री को विवादित बयान देने को लेकर बुरी तरह फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनके बेटे प्रियांक खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा ऐसा नालायक बेटा होगा तो आखिर घर कैसे ही चलेगा। आपको याद होगा हाल ही में मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बोला था जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था।

खरगे का विवादित बयान

27 अप्रैल को कालाबुरागी में रैली के दौरान दिए गए एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जहरीले सांप की तरह है, अब आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, अगर आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। हांलाकि बाद में उन्होने इसे लेकर सफाई दी थी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल, जेपी नड्डा ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, जानें क्या हैं वादे और दावे

उन्होंने कहा था कि ये बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था। मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा से था कि उसकी विचारधारा ‘सांप की तरह’ है। मैंने पीएम मोदी के लिए ऐसा कभी नहीं कहा था । मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है। अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मौत हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button