अखिलेश से मिलकर बिहार के सीएम नीतीश बोले- मुझे PM नहीं बनना, जो भी कर रहा हूं वो देश के लिए

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गैर बीजेपी-गैर कांग्रेसी गठबंधन बनाने की कवायद में जुटे बिहार के नीतीश कुमार ने सोमवार को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद नीतीश ने कहा कि, मुझे कुछ नहीं बनना है, बल्कि जो भी कर रहा हूं वह देश के लिए कर रहा हूं। ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को जोड़ने की जो कवायद की जा रही है उसका 2024 में अच्छा परिणाम आएगा।

अखिलेश से मिले बिहार के सीएम नीतीश

अखिलेश यादव से करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। नीतीश के साथ अखिलेश के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भी। प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने नीतीश का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र पर संकट है उसे बचाने के लिए हम आगे आ रहे हैं। जनता बीजेपी की नीतियों से परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बीजेपी हटे ओर देश बचे उस अभियान में हम साथ हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का 73 साल की उम्र में निधन, खुद को बताते थे भारत का बेटा

एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो बेहतर परिणाम आएगा

नीतीश ने कहा कि, हम आए ही हैं इसीलिए कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों की राय एक हो जाए तो देश को आगे ले जाया जा सके। कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार प्रसार हो रहा है। पार्टियों के साथ बैठकर बातचीत हो रही है और मिलकर हम काम करेंगे ताकि यह देश आगे बढ़े और बीजेपी से मुक्ति मिले देश को। देश के इतिहास को बदलने में जुटे हैं ये लोग। सब लोगों से बातचीत पहले से हो रही है और इसका अच्छा परिणाम आएगा। सब लोग एक साथ मिलकर और सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर अगले चुनाव में लडे़ंगे तो अच्छा फायदा होगा और देशहित में भी होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button