कांग्रेस ने जारी की 95 पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिए

उत्तरप्रदेश में नगर निकाय का चुनावी शंखनाद हो चुका है। इस बार प्रदेश में चुनाव दो चरणों में होंगे। जहाँ.. प्रथम चरण के मतदान के लिए 11 अप्रैल मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.. वहीं.. नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 17 अप्रैल तक चलने वाला है..पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में चार मई को मतदान होने वाले हैं.. निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में गहमा-गहमी तेज हो गई है.. चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी के चलते सपा ने अपने महापौर के प्रत्याशी सबसे पहले घोषित किए थे। वहीं बसपा ने बीते शुक्रवार को लखनऊ से अपनी मेयर प्रत्याशी और कई वार्डो के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी। इसी कड़ी में आज यानि शनिवार को कांग्रेस ने भी 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 95 पार्षद प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है।

बात कर बीजेपी की तो वो जल्द ही जल्द ही लिस्ट जारी कर सकती है। अब तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। इसके पहले कांग्रेस ने 110 वार्डों के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया था।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड से आशा रावत

इब्राहिम पुर प्रथम वार्ड से देवानंद लोधी

राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड से सुषमा भार्गव

राजा पासी प्रथम वार्ड से अंकिता सिं

लालजी टंडन वार्ज से रीमा वाल्मीकि

अंबेडकर नगर से सतीश कुमार धानुक

कल्याण सिंह वार्ड से सोनू रावत

सरोजिनी नगर प्रथम से सीमा पाल

द्वितीय वार्ड – शहीद भगत सिंह दिनेश कुमार

भरवारा मल्हौर से बीएन सिंह

लाल बहादुर शास्त्री से मोहम्मद आदिल

द्वितीय वार्ड से सरोजिनाी नगर निशांत कुमार

मालवीय नगर वार्ड से ममता चौधरी

तृतीय वार्ड – जानकीपुरम – मोहम्मद सलीम

गुरुनानक नगर वार्ड – पुष्पेंद्र श्रीवास्तव

बालागंज वार्ड – रीना यादव

दो चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के तुरंत बाद प्रशासन ने सड़कों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे हटाने शुरू कर दिए हैं। इस बार पहले चरण के चुनाव सहारनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, देवीपाटन के वार्डों, आगरा, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, और वाराणसी मंडल में होंगे।

यह भी पढ़ें: नंबर-1 है मोदी सरकार, दुनिया के टॉप 21 देशों में हुआ सर्वे, भारतीयों को अपनी सरकार पर सबसे अधिक भरोसा

वहीं दूसरे चरण के चुनाव-मेरठ , बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button