यूपी में एक अप्रैल से अब शराब की कीमतों में भी हुआ इजाफा, इतने बढ़ें दाम

मदिरा के शौकीनों के लिए दुख भरी खबर है। यूपी में एक अप्रैल 2023 से अंग्रेजी और देसी शराब व बीयर के दाम बढ़ गए हैं। शराब के दामों  में आज से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। जानकारी के मुताबिक यूपी में नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस फीस में 10 फ़ीसदी की वृद्धि के बाद सभी ब्रांड्स के अंग्रेजी, देसी और बीयर के दाम बढ़ गए हैं। देसी शराब के पव्वे की कीमतों में 5 रुपये तक वृद्धि की गई है जबकि, अंग्रेजी शराब के पॉपुलर ब्रांड पर 10 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही बीयर के दाम भी 5 रुपये से लेकर 7 रुपये तक बढ़ गए हैं।

शराब की कीमतें बढ़ाने के पीछे ये है वजह

दरअसल, शराब के दाम बढ़ने की वजह ये है कि इस बार आबकारी विभाग ने राजस्व का लक्ष्य 45 हजार करोड़ रखा है। जनवरी में नई आबकारी नीति को यूपी कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत शराब विक्रेताओं को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर के दामों में 10 प्रतिशत अधिक बिक्री करनी होगी। इसके साथ ही मॉडल शॉप पर शराब की कीमतें दो लाख रुपये से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये निर्धारित की गई हैं।

यह भी पढ़ें: महीने के पहले ही दिन आई खुशखबरी, गैस की कीमतों में कमी, जानें अपने शहर के दाम

शराब की दुकानें खुलने और बंद होने का समय नहीं बदला

यूपी में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय पुराना ही रहेगा लेकिन विशेष मौकों पर सरकार की अनुमति मिले तो दुकानें  देर रात तक खुल सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले होटल और क्लब्स में भी शराब के लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button