नवरात्रि : व्रत का पारण 25 अक्टूबर को 11:14 से 26 अक्टूबर को 11:33 तक करें

लखनऊ। अष्टमी व्रत 24 अक्टूबर शनिवार को किया जायेगा तथा नवरात्रि व्रत अनुष्ठान से सम्बंधित किया जाने वाला हवन पूजन 25 अक्टूबर रविवार को नवमी तिथि पर्यन्त दिन में 11:14 बजे तक ही होगा क्यो की नवमी तिथि रविवार को मध्यान्ह 11:14 पर समाप्त हैं।

पंडित गोविन्द

वेद विद्यालय हनुमान सेतु के वेदाचार्य गोविन्द कुमार शर्मा के मुताबिक सम्पूर्ण नवरात्र व्रत करने वाले भक्त व्रत का पारण 25 अक्टूबर रविवार को 11:14 से 26 अक्टूबर सोमवार को 11:33 तक कर सकते हैं। 25 अक्टूबर रविवार को सायंकाल में दशमी तिथि का संयोग होने से विजयादशमी का प्रसिद्ध पर्व 25 अक्टूबर रविवार को ही मनाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button