तेजस्वी यादव का बीजेपी पर वार, बोले – भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रही है

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। तमिलनाडु मामले पर भाजपा को आइना दिखाते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि, इन लोगों का काम केवल अफवाह फैलाना है। भाजपा वाले सिर्फ नकारात्मकता की राजनीति करते हैं। ये भारत की माता की जय बोलते हैं और खुद को देशभक्त बताते हैं। अब जरा बताइए कि तमिलनाडु भारत का अंग नहीं है क्या! अगर है तो फिर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व बिहार विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन भाजपा ने सदन में तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि, तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है। सरकार को जांच करानी चाहिए और तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं।

देश के गृहमंत्री से करवा लें जांच

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहाकि, भाजपा वाले भारत माता की जय बोलते हैं और दो राज्यों के बीच नफरत फैलाते हैं। ये कैसी देशभक्ति है? इस तरह की घटना होती तो क्या यहां और वहां की सरकार चुप बैठती। बिहार और तमिलनाडु की सरकार इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो फर्जी हैं, अगर हम पर भरोसा नहीं है तो देश के गृहमंत्री से जांच करवा लीजिए।

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे की जमानत अर्जी खारिज, हाईकोर्ट बोला- वह माफिया बनने की ओर अग्रसर, समाज के लिए खतरा

सीएम नीतीश कुमार ने लिया है संज्ञान

इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले कि, विपक्ष कल से ही इस मुद्दे पर व्याकुल है। विपक्ष ने जिन दो वीडियो को लेकर हंगामा मचा रखा था, सीएम नीतीश कुमार ने उन पर संज्ञान लिया। अधिकारियों के जरिए तमिलनाडु के अफसरों से संपर्क साधा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button