गौतम अदाणी को तीन दिन में 34 अरब डॉलर का नुकसान, टॉप-10 अमीरों की सूची से भी हुए बाहर

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार गौतम अदाणी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तीन दिन में उनके समूह की कंपनियों को 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इतना ही नहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी गौतम अदाणी शीर्ष दस अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।

बिलियनेयर्स इंडेक्स में अदाणी चौथे स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। अनुमान है कि जल्द ही गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब भी खो सकते हैं।

नेटवर्थ घटकर 84.4 अरब डॉलर पहुंची

गौतम अदाणी की नेटवर्थ घटकर 84.4 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। वह अब रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी से सिर्फ एक पायदान ऊपर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ 6 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान

हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में क्या है?

25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं।

Related Articles

Back to top button