योगी आदित्यनाथ की घोषणा, विमान दुर्घटना में मारे गए परिवारों को मिलेगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. योगी ने कहा कि नेपाल से शव लाने में आने वाला खर्च उनकी सरकार उठाएगी.

इस बीच, नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को दुर्घटना में मारे गए चार युवकों के परिजन शव की शिनाख्त के लिए मंगलवार शाम काठमांडू पहुंचे. हालांकि, शवों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: यूपी में दिखा BJP का जोश, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

गाजीपुर के जिलाधिकारी अरयाका अखौरी ने कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य जिनमें सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा शामिल हैं, मंगलवार शाम काठमांडू पहुंचे हैं. पोखरा से शव काठमांडू नहीं पहुंचे थे, इसलिए अधिकारियों को उम्मीद थी कि डीएनए मिलान सहित शव की पहचान की प्रक्रिया बुधवार को पूरा होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button