अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ पवन राजपूत

डॉ.पवन राजपूत

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ पवन राजपूत को मनोनीत किया गया है। इससे पहले इस पद पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान इंद्रेश शुक्ला के हाथ में थी। हाल ही में इंद्रेश शुक्ला के इस्तीफे के बाद अखिल भारतीय गौ रक्षा संघ की बागडोर डॉ. पवन कुमार राजपूत को सौंपी गई।

दरअसल, बीते शनिवार को नजरबाग कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस पर चर्चा हुई जिसके बाद डॉ. पवन कुमार राजपूत को गौ रक्षा का जिम्मा सौंपा गया।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि डॉ. पवन पहले महासंघ में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उन्होंने गौ रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये। इसके साथ डॉ. पवन के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को भी मजबूत मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. पवन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौ रक्षा सपने के कार्य का पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। साथ ही गौ रक्षा की सेवा, रक्षा और संवर्धन में इजाफा होगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पवन को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने सम्मानित भी किया। मौके पर महासंघ के अमरजीत सिंह गुजर, शरवन रस्तोगी, रजनीश सक्सेना, आलोक यादव, अमर सिंह यादव, संजय कुमार सोनी, विनीत दास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button