अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तंज- नफरत का बीज बोने वाली है भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन है। आज यात्रा सुबह पदयात्रा ने राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर लिया। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह भारत जोड़ो यात्रा देश में नफरत का बीज बोने वाली है।

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है।

परिवार की जिद्द के आगे….

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा में गडकरी और राजनाथ आना चाहें तो उनका भी स्वागत है’, जयराम रमेश ने क्यों कहा ऐसा

चिदंबरम ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर कुछ ऐसा कहें जैसा उन्होंने कुछ समय पहले कहा था-‘गोली मारो’। आप भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उसे देखिए।

Related Articles

Back to top button