मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बाबतपुर एयरपोर्ट, सोनभद्र हुए रवाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री सोनभद्र रवाना हो गये।

सोनभद्र में मुख्यमंत्री बभनी के सेवाकुंज आश्रम में आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विभागों की 195.80 करोड़ की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 379.63 करोड़ की 177 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में एकलव्य विद्यालय,स्वास्थ्य विभाग की एक, आरआईडीएफ की छह, जिला खनिज फाउंडेशन की छह, त्वरित आर्थिक विकास योजना की 10, पीएमजीएसवाई की 25, कृषि विभाग की 2, जनजाति कल्याण विभाग की एक, पशुधन विभाग की एक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन योजना के तहत तीन, यूपीएसआरएलएम की एक परियोजना शामिल है। इसी क्रम में जिला खनिल फाउंडेशन की 151, पीएमजीएसवाई की 17, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग की एक, साडा की दो परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

Related Articles

Back to top button