इटावा में होगा लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 39वां महाधिवेशन

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया कि 39वां अधिवेशन  07 नवम्बर को इटावा में जाएगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि सीमिति सदस्यों के साथ अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश के समस्त जिलों से एक एक प्रतिनिधि हर जिले से आना सुनिश्चित किया गया है। प्रांतीय कार्यकारिणी में छह पद व क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री के 18-18 पदों पर निर्वाचन होगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह को आमंत्रित किया गया है।पूर्व अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ बृजलाल तिवारी को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button