स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ये क्या कह गए विशाल ददलानी?

भारत में आज यानी 15 अगस्त के दिन चारों तरफ बस देशभक्ति का जोश देखने को मिल रहा है। इस दिन का जश्न मनाने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। हर घर में तिरंगा लह रहा है जो कि देश के लिए एक गौरव का पल है। इस जश्न के मौके पर सिनेमा जगत का भी काफी योगदान है। इस बीच सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर वायरल हुआ विशाल ददलानी का पोस्ट

विशाल ददलानी एक ऐसे म्युजिक कंपोजर हैं जो कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले कई बार भारत सरकार और राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं। यही वजह है कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। 76वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल ददलानी अपने इस पोस्ट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

विशाल ददलानी ने लिखा ‘गुलामी सलाम करती है…’

विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, ‘गुलामी सलाम करती है, आजादी सवाल करती है’। इस पोस्ट के कैप्शन पर उन्होंने लिखा, ‘आजाद है तो सवाल कर, आजाद है तो कैसा डर? आवाज है तो आजाद है, ये याद कर और उठा सवाल। 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत मेरी खूबसूरत मातृभूमि। हमें बेहतर, दयालु, अधिक समावेशी और अधिक करुणामय होने की शक्ति मिले’।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विशाल ददलानी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस लगातार उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने विशाल की तारीफ कर लिखा, ‘विशाल जी आप बिल्कुल निडर हैं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लेकिन ज्यादातर लोग यह क्यों नहीं समझते हैं कि सवाल उठाना हमारा अधिकार है … हम सवाल उठाते हैं क्योंकि हम एक जिम्मेदार नागरिक हैं और देशद्रोही नहीं हैं … अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को इतना कम क्यों आंका जाता है … हमें देशद्रोही का टैग क्यों मिलता है अगर हम किसी बिंदु पर सरकार की आलोचना करते हैं’।

तिरंगे का अपमान होने पर गुस्साए विशाल

बता दें कि 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा था। इसी को लेकर विशाल ने इससे पहले एक और पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा तिरंगा का अपमान होने का गुस्सा जाहिर कर पोस्ट शेयर किया था।

लाल किले की प्राचीर से 83 मिनट बोले पीएम मोदी, 2016 का भाषण था सबसे लंबा

दो दिन पहले किया था ये पोस्ट

उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ‘एक व्यक्ति ने अपनी SUV पर तिरंगा लगाया हुआ था और उसने चलती सड़क पर रेड सिगनल तोड़ दिया, यार तिरंगा लगा रहे हो तो उसकी इज्जत भी कर लो ना?’ उनका ये पोस्ट देख फैंस ने तिरंगे का अनादर होने को लेकर कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Related Articles

Back to top button