आमिर खान की बेटी के वीडियो पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, ट्वीट कर कही ये बात

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को इंडस्ट्री में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर कंगना रनौत अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। अब कंगना ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान के एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल इरा खान ने 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में इरा अपने डिप्रेशन की बात साझा करती नजर आईं। वहीं अब इरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट किया-’16 साल की उम्र में मैं मारपीट का सामना कर रही थी, अकेली अपनी बहन का ख्याल रख रही थी जो एसिड से जल गई थी और मीडिया की नाराजगी का भी सामना कर रही थी। डिप्रेशन के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर यह बिखरे हुए परिवार के बच्चों के लिए मुश्किल होता है। ट्रडिशनल फैमिली सिस्टम बहुत जरूरी है।’

Related Articles

Back to top button