पबजी हत्याकांड में बेटे ने उगले राज, सवालों के कटघरे में खड़ी है पुलिस की थ्योरी…. जानिए क्या है पूरा मामला

राजधानी के पबजी हत्याकांड में एक चौंका देने की बात सामने आई है। इस हत्याकांड की वजह पबजी गेम नहीं बल्कि कुछ और ही है। जिसकी स्क्रिप्ट लखनऊ पुलिस ने लिखी है। पुलिस ने अपनी स्क्रिप्ट में एक तीसरे शख्स को छिपाए रखा। असल में हत्यारोपी बेटे ने कबूल किया है कि वह एक बड़े बिल्डर के घर में आने-जाने से परेशान था। इस बात को हत्यारोपी ने अपने फौजी पिता को मां की बिल्डर से दोस्ती के बारे में बताया भी था।

उस वक्त पिता ने कहा अगर मैं वहां होता तो बिल्डर और तुम्हारी मां, दोनों को गोली से उड़ा देता। अब जो तुम्हें समझ में आए वो करो। पिता की ओर दिए गए इशारे पर बेटे ने मां को मौत की नींद सुलाने का तानाबाना बुन लिया। इस दौरान बिल्डर का आना-जाना घर में बना रहा। बीते चार जून की रात बेटे अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी। साधना की हत्या के बाद बिल्डर पर आंच न आए। इसके लिए पुलिस ने पबजी गेम की स्क्रिप्ट बना ली। फिलहाल बाल सुधार गृह में हत्यारोपी से मुलाकात करने के बाद परिवार के एक सदस्य ने यह बात स्पष्ट की है।

Related Articles

Back to top button