साधु-संतों पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखाई देते कांग्रेस को: मोहिसिन रजा

कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने शनिवार को कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में साधुओं-संतों और पुजारियों की हत्या हो रही है वहां राहुल जी और प्रियंका वाड्रा नहीं जाते। सिर्फ़ हाथरस पर राजनीति करने  आ गये थे।

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा

कांग्रेस शासित राज्यों में लगातार साधुओं की हत्या पर ख़ामोश क्यों हैं? किसी साधू-संत की हत्या और उनके साथ हो रही लगातार क्रूर घटनाओं पर  उनके घर नही जाते कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जी। वहीं उत्तर प्रदेश में अगर किसी को खरोच भी लग जाए और पता चल जाए कि अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं तो पूरी कांग्रेस पहुंच जाती है उनके घर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी को साधु-संतों के विरुद्ध हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते। उनके प्रति कोई संवेदना नहीं है और न ही इन पार्टियों की नज़रों में साधु- संतों का कोई महत्व है। उन्होंने कहा कि इसके लिये कांग्रेस को जवाब देना होगा कि आख़िर कांग्रेस शासित राज्य में साधु-संतों और पुजारियों के साथ इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं  इसके पीछे कौन लोग है और क्या इन लोगों को आपका संरक्षण मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button