नूपुर शर्मा का पुतला फंदे पर लटकाए जाने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- चुप रहने वालों पर धिक्कार है

बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर देश में शांति व्यवस्था बिगड़ गई है। यूपी में कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आईं।

नूपुर शर्मा का लटकाया पुतला

इस बीच कर्नाटक में नूपुर शर्मा का पुतला फंदे पर लटकाया गया है। इसको लेकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कड़ी आपत्ति जताई है।

कर्नाटक के बेलगाम शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक कुछ लोगों ने नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फंदे से लटका दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने की आपत्ति

हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर तुरंत वहां से पुतला हटा दिया। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि माफ करना दोस्तों.. यह न तो ईरान है.. न इराक और न ही सीरिया… यह आज का भारत है। यह आज का पुतला है, अगर तुरंत सजा नहीं दी गई, तो जल्द ही असली लोग होंगे। खिलाफत आंदोलन आज भी जिंदा है।

जानिए किसका बजा राज्यसभा चुनाव में डंका, किसे मिली कितनी सीटें

…धिक्कार है चुप रहने वालों पर

उन्होंने कहा कि ‘प्रिय शिक्षित मुस्लिम मित्रों, इस खिलाफत 2.0 के खिलाफ आवाज उठाने की आपकी बारी है। आपके लिए इस तरह के आतंकवाद और बर्बर व्यवहार के खिलाफ खड़े होने का समय आ गया है। अगर आप शिकायत नहीं कर सकते और शांति, सद्भाव और एकता के बारे में कुछ नहीं कर सकते तो धिक्कार है चुप रहने वालों पर।’

Related Articles

Back to top button