यूएन में भाषण देने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने की आतिशी की तारीफ, कहा- भारत के लिए गर्व का क्षण

आम आदमी पार्टी की महिला नेता आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया, जिसके बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आतिशी की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। अपने संबोधन में, आतिशी, जो ऑक्सफोर्ड से स्नातक हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के शासन मॉडल पर प्रकाश डाला।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और आप ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। दुनिया अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। हम सभी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से सीखेंगे।”

इस वजह से आजतक पीएम और सीएम के अलावा राष्ट्रपति बनने का मायावती ने नहीं देखा सपना !

आतिशी द्वारा UNGA में अपने भाषण वाले एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए एक ट्वीट किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भी आतिशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। “बहुत खूब आतिशी। यह बहुत गर्व का क्षण है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं सहित देश की क्षमता से दुनिया को अवगत कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई। देश ऐसी प्रगतिशील सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है,”।

Related Articles

Back to top button