क्या इटली की कोर्ट में है राहुल गांधी का विश्वास ? गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए पूछे तीखे सवाल

भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए तीखे सवाल पूछे। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को भारत की जनता, प्रधानमंत्री और न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। ऐसे में क्या उन्हें इटली की कोर्ट में विश्वास है ? दरअसल, राहुल गांधी ने एक किताब के विमोचन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर देश की संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा देश में ऐसा माहौल बना रही है कि वास्तविकता सामने नहीं आ रही है। 5 राज्यों में चुनाव हुए और जनता ने आपको वास्तविकता दिखाई। एक आईना आपके सामने रखा और आपको कांग्रेस व अपनी सूरत बदसूरत लगी। आत्मचिंतन करने की बजाए आपने आईने पर दोष मढ़ दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं को खंडित किया जा रहा है। राहुल गांधी ​इतिहास पढ़िएगा, आज़ाद भारत के इतिहास में काला अध्याय आपातकाल है। आपका विश्वास भारत की जनता, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका पर नहीं है। आपका विश्वास किस में है, क्या इटली की कोर्ट में है ?

RSS के हाथ में हैं सभी संस्थाएं

राहुल गांधी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और कांग्रेस नेता के राजू की पुस्तक ‘द दलित ट्रूथ: द बैटल्स फॉर रियलाइजिंग आंबेडकर्स विजन’ के विमोचन के मौके पर आरएसएस और भाजपा पर देश की संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि संविधान हिंदुस्तान का हथियार है। मगर संस्थाओं के बिना संविधान का कोई मतलब नहीं है।

पंजाब में 21 दिनों में हुई 19 हत्याएं, CM खा रहे हैं हिमाचल में ठंडी हवाएं, सिद्धू ने साधा AAP सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा था कि हम यहां संविधान लिए घूम रहे हैं, आप और हम कह रहे हैं कि संविधान की रक्षा करनी है। लेकिन संविधान की रक्षा संस्थाओं के जरिये की जाती है। आज सभी संस्थाएं आरएसएस के हाथ में हैं। उन्होंने दावा किया था कि संविधान पर यह आक्रमण उस समय शुरू हुआ था जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीने पर तीन गोलियां मारी गईं थीं।

Related Articles

Back to top button