शाहरुख खान और अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स को असफल होस्ट मानती हैं कंगना रनोट, एक्ट्रेस ने अब खुद पर किया ऐसा दावा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट आए दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने रियलिटी शो लॉक अप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस रियलिटी शो में वह एक होस्ट की भूमिका अदा कर रही हैं। कंगना रनोट के फैंस उनके इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह बॉलीवुड के चुनिंदा सफल होस्ट्स में से एक हैं।

इतना ही नहीं कंगना रनोट ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकारों को असफल होस्ट बताया है। हालांकि वह अमिताभ बच्चन और सलमान खान को एक सफल होस्ट मानती हैं। यह बात कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी देती रहती हैं।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कई सितारों को असफल और खुद को सुपरस्टार होस्ट बताया है। कंगना रनोट ने पोस्ट में लिखा, ‘शाह रुख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे कई सफल कलाकारों ने होस्टिंग पर हाथ आजमाया है … उनका करियर सफल हो सकता है लेकिन वह होस्टिंग में असफल रहे हैं।’

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘वह असफल होस्ट हैं, अब तक केवल श्री अमिताभ बच्चन जी, सलमान खान जी और कंगना रनोट ने एक सुपर स्टार होस्ट बनने का गौरव हासिल किया है… इस लीग में शामिल होने का सौभाग्य हासिल हुआ है।’ कंगना रनोट ने अपनी पोस्ट में मूवी माफिया का भी जिक्र किया है। साथ ही कहा है कि बतौर होस्ट उनकी सफलता से बहुत लोग जल रहे हैं।

कांग्रेस के साथ बीजेपी की बड़ी मुसीबत बनेगी AAP? इंटरनल सर्वे में दावा- गुजरात में लगभग 58 सीटें मिल सकती है

कंगना रनोट ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘काश मुझे स्पष्ट रूप से बताने की आवश्यकता नहीं होती लेकिन जलने वाले मूवी माफिया मुझे और मेरे शो को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं इसलिए मुझे जरूरी काम करने पड़ रहे हैं और मुझे कोई आपत्ति नहीं है … अगर मैं हर किसी के लिए खड़ी हो सकती हूं तो मैं खुद के लिए भी खड़ी हो सकती हूं मेरे लिए भी… इस जनरेशन का एकमात्र सफल होस्ट होना अद्भुत है।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button