हाथरस की गुड़िया को मिलेगा इंसाफ, जिला जज पहुंचे उसके घर

प्रदेश के सभी आला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की उच्च न्यायालय में हो सकती पेशी

लखनऊ। हाथरस कांड पर लगातार विपक्षी राजनैतिक पार्टियों की ओर से किये जा रहे प्रदर्शनों के बाद सरकारी, प्रशासनिक अमला सक्रीय हुआ है। इस बीच मंगलवार को बड़ी खबर यह आई कि पीड़िता गुड़िया के घर जिला जज हाथरस पहुंचे। उनके साथ सीजेएम भी थे। बताते चलें कि ऐसे मामले बहुत कम ही सामने आए हैं जिसमें जिला जज किसी पीड़ित के घर पहुंचे हों।

फोटो: साभार गूगल

दोनों ने ही पीड़ित परिवार से बात की और घटना की पूरी जानकारी ली। न्यायाधीश ने पीड़ित परिवार से कहा है कि वह अपनी रिपोर्ट उच्च न्यायालय भेजेंगे। अब 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। उच्च न्यायालय ने हाथरस की घटना को संज्ञान में लिया है। सभी वरिष्ठ आला अधिकारियों की पेशी उच्च न्यायालय में हो सकती है।

Related Articles

Back to top button