कैंट की जनता खुद को प्रत्याशी मानकर कर रही बृजेश पाठक के लिए प्रचार

कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों का भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है। चुनाव प्रचार ओर बैठकों मंं उनको लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। उनके लिए जनता खुद प्रचार रही है। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाकर भाजपा को फिर से एतिहासिक विजय दिलाने का लोगों से संकल्प दिला रही है।

 

भारतीय जनता पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी बृजेश पाठक खुद भी सुबह से ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अपने आवास पर विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। साथ में दिनभर प्रचार में भी जुटे हैं। मंगलवार को भी बृजेश पाठक ने विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कैम्पेन किया।

मेरे लिए सभी विकल्प खुले, कांग्रेस का भविष्य बहुत अंधकारमय- पार्टी छोड़ने के बाद बोले अश्वनी कुमार

आलमबाग, कृष्णानगर, उदयगंज, डायमंड डेरी, सदर बाजार, मवैया, चारबाग में उनका जाना हुआ। यहां चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखा। चुनावी सभाओं में उन्होंने लोगों से कहा कि भारत की संस्कृति को सजाने और संवारने का काम केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए उसको फिर से अपना मूलयवान वोट देकर एतिहासिक जीत दिलाने का काम करें। उन्होंने लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार के पांच साल में कराए गये विकास कार्यों की जानकारी दी और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं से भी परिचित कराया।

Related Articles

Back to top button