नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी समेत 20 से ज्यादा विधायक गिरफ्तार

लखनऊ। हाथरस में युवती के साथ हुए रेप की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं का प्रदर्शन जगह-जगह हो रहा है। शुक्रवार को राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर भी सपा कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त विरोध पुलिस पर भारी पड़ा। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

फोटो: साभार गूगल

प्रदर्शन के कारण माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जानकारी के मुताबिक नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी समेत 20 से ज्यादा विधायक को हिरासत में ले लिए गया है। सभी सपा नेताओं को पुलिस लाइन भेजा गया है।

https://youtu.be/ijlGFrFiA6Y

Related Articles

Back to top button