हाथरस: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेता डेरेक ओ ब्रायन धक्का-मुक्की में नीचे गिरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ हाथरस में हुए बलात्कार के बाद विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए निकले।

फोटो: साभार गूगल
https://twitter.com/AHindinews/status/1311929077469597697

उन्हें पीड़ित परिवार के घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रोक लिया गया। ट्विटर पर आई जानकारी के मुताबिक सांसद डेरेक ओ ब्रायन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पीड़ित परिवार के गांव के अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन धक्का मुक्की में नीचे गिर गए। हालांकि फिर तुरंत उन्हें उठा लिया गया। पुलिस और टीएमसी कार्यकर्ताओं में जमकर बहसबाजी भी हुई।

Related Articles

Back to top button