हॉकी और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव चिह्न मिल गया है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह हॉली और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। प्रदेश में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमरिंदर सिंह को प्रदेश की जनता चुनती है या नहीं ?

कांग्रेस छोड़ अमरिंदर ने बनाई पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान जारी है। हाल ही में सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को दिल्ली का तोता बताया था। आपको बता दें कि सिद्धू के साथ चल रही खींचतान के चलते ही अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर कांग्रेस भी छोड़ दी। इसके बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया और फिर भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया। भाजपा के साथ वाले गठबंधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) भी शामिल है।

सीएम योगी के खिलाफ असभ्य टिप्पणी करने पर साधु-संतों में आक्रोश, कार्यवाही की मांग

पार्टी ने 5 उपाध्यक्ष किए नियुक्त

अमरिंदर सिंह ने रविवार को पंजाब लोक कांग्रेस में पांच उपाध्यक्ष और 17 महासचिव नियुक्त किए। प्रभारी महासचिव (संगठन) कमल सैन ने बताया कि पार्टी पदों पर नई नियुक्तियों के लिए आदेश रविवार को जारी किया गया। पांच उपाध्यक्षों में अमरीक सिंह अलीवाल, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, संजय इंदर सिंह बन्नी चहल का नाम और महासचिवों में राजविंदर कौर भगीके, राजिंदर सिंह राजा, पुष्पिंदर सिंह भंडारी और सरिता शर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार शर्मा को मोहाली का जिला अध्यक्ष और वकील संदीप गोरसी को पीएलसी के कानूनी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button