पति के साथ प्यार के ‘समंदर’ में डूबकर पीसी ने मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं। इनमें से पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ समंदर में एक बोट पर सवार हैं। तस्वीर में प्रियंका ने पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी है, तो वहीं निक कलरफुल शर्ट में नजर आ रहे हैं। पीसी निक जोनस की गोद में सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीर बहुत रोमांटिक और प्यारी है।

एक अन्य तस्वीर में भी प्रियंका निक जोनस के साथ ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं।दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं एक में पीसी ऑरेंज बिकनी में सनबाथ लेती हुईं दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य तस्वीर में याच पर जकूजी देखने को मिल रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए पीसी ने लिखा-‘फोटो डंप, फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूँ। लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर…!’ पीसी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इनपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन को लेकर कानपुर पहुंची आयकर टीम, भाई के फ्लैट में खंगाल रही दस्तावेज

वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स में उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आयेंगी।

Related Articles

Back to top button