उप्र में पूर्ण बहुमत से फिर बनेगी भाजपा की सरकार : स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनेगी और पूरे प्रदेश में कमल ही कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को सीधे-सीधे मिल रहा हैं। यह बातें दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कुछ देर के लिए दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से और कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी द्वारा जारी किए गए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की उज्जवला गैस योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, राशन वितरण, मुफ्त टीकाकरण आदि के बारे में जनता को बूथ स्तर तक जनता को बताएं।

सर्किट हाउस के बाद प्रदेश अध्यक्ष वतन देव सिंह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अंजलि चौहान के लाइनपार स्थित आवास पर गए और वहां से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

अटल स्वास्थ्य मेला में मरीजों की उमड़ी भीड़, ऐलोपैथिक,होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मुफ्त ईलाज

मौके पर मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश चुन्नू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा एडवोकेट, कुंदरकी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे रामवीर सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button