ब्रज भूमि-अध्यात्मिक चिन्तन के लिये विख्यात: आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को आगरा में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित बृज रत्न अवार्ड-2020 समारोह में 11 विभूतियों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और वरिष्ठ पत्रकार बल्देव भाई शर्मा सहित अन्य 8 प्रख्यात विभूतियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्रज मंडल केवल धार्मिक आस्था का केन्द्र नहीं बल्कि अनगिनत विभूतियों का जन्म भी यहां हुआ है। यहां जन्मे कई लोगों ने ब्रज संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में समर्पण भाव से कार्य किया है।

राज्यपाल ने कहा कि ब्रज की इस धरती ने प्रेम-भक्ति को जन्म दिया और आध्यात्मिक चिन्तन के लिये विख्यात इस ब्रजभूमि ने अपने रसोमय चिन्तन से ने केवल देश में अपितु विश्व में भक्ति एवं ज्ञान की गंगा को प्रवाहित किया है। बृज संस्कृति वह महान संस्कृति है जो भगवान कृष्ण की सोलह कलाओं से युक्त है।

माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों से हुई कितने करोड़ की वसूली, सरकार ने लोकसभा में बताया

इस अवसर पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउण्डेशन के चेयरमैन पूरन डावर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button