जन विश्वास यात्रा : बलिया में दूसरे दिन उमड़ा जन सैलाब

भाजपा के गोरक्ष प्रान्त की जन विश्वास यात्रा सोमवार को जिला मुख्यालय से आगे बढ़ गई। रथ पर सवार भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता सुखपुरा, पचखोरा और खेजुरी होते हुए सिकन्दरपुर पहुंचे।

जन विश्वास यात्रा में उमड़ रही भीड़ से रथ पर सवार भाजपा नेता खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं ने जन-जन के जीवन में खुशहाली लायी है। उन्होंने कहा कि जन जन में जो विश्वास दिख रहा है, यह भाजपा के दोबारा सत्ता में वापस आने के स्पष्ट संकेत हैं। अब गुंडे-माफिया लोगों को तंग नहीं करेंगे। शांति के वातावरण में उत्तर प्रदेश तरक्की करेगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी को लेकर की बड़ी घोषणा, सियासी गलियारों में मचा बवाल

इसके बाद यहां से यात्रा आगे बढ़ी तो फेफना विधानसभा क्षेत्र के करनई और पचखोरा में मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के खेजुरी और बहेरी में जन विश्वास यात्रा करीब ढाई बजे गुजरी। इन जगहों पर विधायक संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ता हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

Related Articles

Back to top button