एक बार फिर राहुल-प्रियंका मिलकर अमेठी में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए करेंगे पदयात्रा

अमेठी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उप्र की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी मे छह किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि राहुल गांधी 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल और प्रियंका अमेठी पहुंचेंगे। यहां आरक्षित विधान सभा सीट जगदीशपुर के रामलीला मैदान से गांव हारीमऊ तक लगभग छह किलोमीटर के जन जागरण अभियान ‘महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ’ पद यात्रा मे हिस्सा लेंगे।

उन्होंने ने बताया कि भाई बहन राहुल और प्रियंका का एक दिवसीय अमेठी दौरा है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल और प्रियंका एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह कटाउट और स्वागत द्वार बनाये गये हैं।

उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अमेठी से परिवार का रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहां के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं, कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सबसे आगे रहे।

ED के हाथ लगे जैकलीन और नोरा के खिलाफ सबूत, वॉट्सऐप चैट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

जगदीशपुर विधान सभा सीट आरक्षित है, यहां से भाजपा विधायक सुरेश पासी यूपी सरकार में मंत्री है। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से 55120 मतों चुनाव हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे है। राहुल गांधी 15 वर्षो तक यहां से सांसद रहे।

Related Articles

Back to top button