केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान 11 दिसंबर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान शनिवार को अयोध्या जनपद का दौरा करेंगे। यहां वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। गुरुदेव पैलेस में जिला संचालन समिति व विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों के साथ दिन में 12 बजे बैठक करेंगे। इसमें अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, बाराबंकी व अम्बेडकर नगर जनपद के पदाधिकारी शामिल होंगे। क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने गुरुदेव पैलेस पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। बिना किसी भेदभाव के पात्रों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिला है। यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। कोविड काल में जरुरतमंदों की सेवा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना आज भी होती है।

सियासी शतरंज में ‘पवार’ के दांव पेंच के सामने नहीं टिक पाते अपने, फडणवीस की सरकार गिराने वाले हैं मोदी के प्रिय

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा हरीश श्रीवास्तव दिवाकर सिंह, अरविंद सिंह, देवेश तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button