उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले RLD को करारा झटका, 12 प्रत्याशी अयोग्य घोषित

2022 में होने वाले यूपी इलेक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने 257 प्रत्याशियों पर डंडा चलाया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 257 कैंडिडेट्स को अयोग्य करार दिया है। जिसके कारण वो इलेक्शन नहीं लड़ सकेंगे। कैंडिडेट्स ने इलेक्शन के एक महीने बाद भी खर्चों को सही ढंग से नहीं बताया था। जिसके बाद इलेक्शन कमीशन ने कार्रवाई की है।

चुनाव आयोग के अनुसार 257 कैंडिडेट्स में 34 ने 2019 का लोकसभा इलेक्शन लड़ा था। बाकी बचे 213 कैंडिडेट्स यूपी के विधानसभा इलेक्शन लड़ चुके थे। यदि पार्टियों के लिहाज से देखें तो सबसे अधिक निर्दलीय उम्मदीवारों पर आयोग ने कार्रवाई की है। कई पार्टियों ने भी खर्चों को बताने में अनियमितता बरती। सबसे अधिक एक दर्जन राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कैंडिडेट्स पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों पर कार्रवाई?

रालोद:- 12

पीस पार्टी:- 6

NCP:- 5

CPI:- 4

बीएसपी:- 4

AIMIM:- 2

निषाद पार्टी:- 2

सीपीआई (एमएल):- 2

कांग्रेस:- 1

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button