मुख्यमंत्री ने किया परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये।

इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एसपीजी के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button