उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बोधिसत्व कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों से संवाद कर उनकी मनो स्थिति जानी, ताकि विकसित उत्तराखंड के लिए आम जनमानस की मान्यताएं जानी जा सके। कार्यक्रम में पर्यावरणविद अनिल जोशी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए निरंतर जनसंवाद किया जा रहा है, जिससे पारिस्थितिकी एवं आर्थिकी पर आधारित एक विकासी मॉडल बन सके। नियोजन विभाग की ओर से आयोजित सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट कार्यक्रम की ये श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button