भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल से दो दिवसीय प्रवास पर यूपी में रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 22 नवम्बर सोमवार से दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। श्री नड्डा गोरखपुर व कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा वह कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही 07 जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 22 नवम्बर को दोपहर 12ः15 बजे श्री गोरक्षनाथ मंदिर में जनकल्याण की मंगलकामना के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 03 बजे चम्पादेवी पार्क, सर्किट हाउस के पास, गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जबकि सायं 4ः30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के निकट वनटंगिया परिवारों के साथ संवाद करेंगे। श्री नड्डा सायं 6ः15 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 नवम्बर को प्रातः 11ः15 बजे सब्जी मंडी किदवईनगर कानपुर में बाबा नामदेव गुरूद्वारा में मत्था टेकेंगे। इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11ः45 बजे प्लाट नम्बर 02 जूही साकेतनगर कानपुर में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही 07 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर 02 बजे रेलवे मैदान, निरालानगर कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button