शाहरुख खान के नए दिवाली ऐड ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, कैडबरी को लेकर बढ़ा विवाद

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान कैडबरी के नए ऐड की वजह से पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस विज्ञापन से शाहरुख खान नेटिजन्स का दिल जीत रहे हैं। न सिर्फ कैडबरी का ऐड बल्कि, स्टार इस दिवाली स्थानीय लोकल दुकानों से सामान खरीदने की भी अपील कर रहे हैं। इन छोटे बिजनेस के लिए खरीदारों को आकर्षित करने के लिए इस ऐड को बनाया गया है। इस विज्ञापन के जरिए कोई भी किराना स्टोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शाहरुख खान की आवाज और शक्ल का इस्तमाल कर अपने प्रोडक्ट को बेच सकता है।

शाहरुख खान के इस ऐ़ड ने उनके फैंस को ऐसे समय में जश्न मनाने का एक कारण दे दिया है। सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल का ये ऐड खूब वायरल हो रहा है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इसे शेयर कर लिखा, ‘कितना सुंदर विज्ञापन है। दिवाली सब की मीठी होनी चाहिए। अपने आस-पास के छोटे और स्थानीय व्यवसाय का समर्थन करें।। ”

एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘#cadbury और शाहरुख खान से प्यार करने का एक और कारण।’ फिल्म निर्माता गिरीश जौहर ने ट्वीट कर लिखा, “तो #कैडबरी ने एक बार फिर कर दिखाया।। इस बार किंग ऑफ हार्ट्स शाहरुख खान के साथ। इस #Diwali2021 पर स्थानीय खरीदारी को बढ़ावा देना… बहुत ही अभिनव, बहुत विचारशील।’

आर्यन खान ड्रग्स केस में गवाह ने किया बड़ा खुलासा, NCB ने आरोप को बताया बेबुनियाद

हालांकि, कुछ लोगों को यह विज्ञापन पसंद नहीं आया और उन्होंने लोगों से कैडबरी का बहिष्कार करने को कहा। एक यूजर ने लिखा, “कैडबरी को अपने ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए एक ड्रग आरोपी परिवार की जरूरत है। क्या वे समाज में ड्रग्स को बढ़ावा देने के लिए सरोगेट ऐड कर रहे हैं #BoycottCadbury।”

Related Articles

Back to top button