2022 को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद

 भारतीय जनता पार्टी की 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक शुरू हुई है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार को शुरू हुई इस बैठक में उप्र भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के अलावा उप्र भाजपा मीडिया टीम के सदस्य भी मौजूद हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं का प्रवास लगाया गया था। पार्टी के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी जिलों में जाकर कार्यशाला आयोजित किए हैं। कार्यशाला में जिले के टीम को विपक्षियों को करार जवाब देने और सरकार-संगठन का मजबूती से पक्ष रखने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश भर में भाजपा की मीडिया कार्यशालाओं के आयोजन के उपरांत पार्टी मुख्यालय पर हो रही इस बैठक में मंथन चल रहा है। केन्द्र से लेकर जिला और पार्टी के सांगठनिक मंडल (ब्लाक) की यूनिट को एक सूत्र में पिरोने की कवायद चल रही है। ताकि पार्टी जब भी किसी मुद्दे पर अपना पक्ष रखना चाहे आसानी से ग्राउण्ड तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Back to top button